#Political

पेपर लीक के विरोध में कल पानीपत में मशाल जुलूस निकालेंगे युवा कांग्रेसी : सोमिल संधू

करनाल, अभी अभी। पेपर लीक और सरकारी नौकरियों के आबंटन में धांधली के विरोध में यूथ कांग्रेस पूरे देश में आंदोलनरत है। इसी कड़ी में पांच जून यानि शुक्रवार को पानीपत में मशाल जुलूस निकालने का एलान किया गया है। यह जानकारी हरियाणा यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ उपप्रधान सोमिल संधू ने दी। उन्होंने बताया कि मशाल जुलूस में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता स्काईलार्क रिसोर्ट के निकट इक्टठा होंगे। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब मशाल जुलूस की अगुवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि देशभर के छात्र न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर सडक़ों पर है, लेकिन करोड़ों छात्रों का भविष्य धूमिल कर लीक प्रधान कुर्सी से चिपके हुए है। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाना चाहिए। सोमिल संधू ने कहा पेपर लीक करना सरकार की सोची समझी साजिश है। युवाओं को रोजगार से वंचित रखने के लिए पेपर लीक करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। हाल ही में लीक हुए नीट पेपर से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में पड़ गया है। बीते दिनों एक अभ्यार्थी ने आत्महत्या कर ली, जिसके लिए सरकार ही जिम्मेवार है। सोमिल संधू ने कहा कि कांग्रेस मांग करती है कि एनटीए को भंग किया जाए। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। उन्होंने बताया कि छह जून को कुरुक्षेत्र में सीएम आवास का घेराव किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *