#Political

दिनेश कुमार बने ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

करनाल, अभी अभी। ऑल इंडिया गवर्नमेंट ड्राइवर फैडरेशन के चुनाव में हरियाणा के दिनेश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जीत की। वह हरियाणा चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। विकास भवन दिल्ली में हुए चुनाव में दिनेश कुमार ने 16 वोट से जीत दर्ज की। सतपाल राष्ट्रीय महामंत्री और हरेंद्र राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रेम जीत सिंह को नार्थ वैस्ट जोन, सौमेंदर मिश्रा को साऊथ जोन, समशानी को साऊथ इस्ट जोन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सतीश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी मिली। हरियाणा चालक संघ के महासचिव सेवाराम बड़सर की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाने में बड़ी भूमिका रही। प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश सैनी, करनाल जिला प्रधान रमेश चंद, जिला सचिव रघुवीर सिंह, उपप्रधान रविंद्र कुमार, सह सचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष सुभाष और अन्य पदाधिकारियों ने दिनेश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। फूल मालाएं डालकर उनका स्वागत किया गया। राष्ट्रीय प्रधान दिनेश कुमार ने कहा कि जल्द ही सभी राज्यों में ड्राइवर फ़ैडरेशन के चुनाव करवाए जाएंगे। चालकों की जायज़ मांगों एवं समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके लिए सभी से सुझाव लेने के बाद एक मांग पत्र त्यार किया जाएगा। राज्य स्तर पर इन मांगों को पूरा करवाने के लिए संघर्ष करेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *