करनाल कांग्रेस अध्यक्ष ने कर दी पाकिस्तान की तारीफ!
करनाल, अभी अभी। महिला आरक्षण को लेकर करनाल में कांग्रेस की ओर से प्रेसवार्ता बुलाई गई। इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते-साधते ग्रामीण जिला अध्यक्ष पाकिस्तान की तारीफ करते नजर आए। राजेश वैध ने कहा कि एशिया में हम नंबर वन थे। अब हमारी कंसी 12वें नंबर पर आ गई है। उन्होंने कहा, पाकिसतन जैसा छोटा सा देश जिसको हम आतंकवादी देश कहते हैं, आज उसने अपना कितना बड़ा कर बढ़ा लिया। उन्होंने आगे कहा, आज वल्र्ड की नंबर वन पॉवर अमेरिका ईरान आज वहां समझौता करने जा रहे हैं। कोई लड़ाई झगड़ा हो जाए तो पंचायती कौन होता है। पंचायती हमेशा मजबूत आदमी बनता है कोई कमजोर आदमी को कोई पंचायती बनाता है क्या? उन्होंने कहा, पाकिस्तान पंचायती बना बैठा है वहां पर उनका निपटारा करवा रहा है। इधर हम अगल बगल झाक रहे हैं। जब राजेश वैद्य से पूछा गया कि क्या कि आप पाकिस्तान को भारत से मजबूत मानते हैं। इस वह बोले, यह विषय नहीं है कि मजबूत कौर और कमजोर कौन है। हम शक्तिशाली देश हैं हमें पहल करनी चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान राजेश वैध ने कहा कि जो महिला आरक्षण विधेयक 2023 में पास हुआ था उसे लागू किया जाए। कांग्रेस महिला आरक्षण की विरोधी नहीं है।

















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































