#International News

अमेजन भारत के 13,000 किसानों से खरीदेगा कार्बन क्रेडिट

ABHI ABHI BREAKIG : दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत के कृषि क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया है। आपको बता दें कि अमेजन अब भारत के करीब 13,000 धान किसानों से कार्बन क्रेडिट खरीदने जा रहा है। यह डील ना सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छी खबर है, बल्कि भारतीय किसानों के लिए कमाई का एक नया जरिया भी खोल रही है। अब तक बड़ी कंपनियां सिर्फ बाजार से कार्बन क्रेडिट खरीदकर खानापूर्ति करती थीं, लेकिन अब वे सीधे जमीन पर उतरकर प्रदूषण कम करने वाले प्रोजेक्ट्स में निवेश कर रही हैं। अमेजन का ये प्रोजेक्ट करीब 35,000 हेक्टेयर जमीन पर फैला हुआ है। इसका मकसद धान की खेती से निकलने वाली मीथेन गैस को कम करना है। दरअसल धान के खेतों में पानी भरे रहने के वजह से बड़ी मात्रा में मीथेन निकलती है, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। द गुड राइस एलायंस के जरिए किसानों को खेती की ऐसी तकनीकें सिखाई जा रही हैं, जिससे धान की पैदावार भी बढ़े और प्रदूषण भी कम हो। अनुमान है कि इस प्रोजेक्ट से लगभग 6.85 लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *