एप्पल का बड़ा एलान! भारत में 100 करोड़ रुपए करेगी निवेश, जाने क्या है योजना
ABHI ABHI BREAKING : अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी एप्पल ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश का ऐलान किया है. कंपनी इस निवेश के जरिए देश में 150 मेगावाट से अधिक ग्रीन एनर्जी क्षमता विकसित करेगी. एप्पल का कहना है कि यह पहल भारत में स्वच्छ ऊर्जा, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने और ग्रीन स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है. एप्पल ने इस परियोजना के लिए रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर CleanMax के साथ साझेदारी की है. कंपनी के मुताबिक, इस निवेश से बनने वाली ऊर्जा क्षमता हर साल करीब 1.5 लाख भारतीय घरों को बिजली देने के लिए पर्याप्त होगी. आने वाले सालों में इसे और बढ़ाने की योजना भी है. आपको बता दें कि एप्पल पहले भी भारत में अपने ऑफिस और रिटेल स्टोर्स के लिए 100 प्रतिशत रिन्यूएबल एनर्जी इस्तेमाल करने के उद्देश्य से सोलर प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी है.
एप्पल ने पर्यावरण संरक्षण संगठन WWF-India के साथ मिलकर प्लास्टिक कचरे के बेहतर प्रबंधन और रीसाइक्लिंग पर भी काम शुरू किया है. कंपनी ने गोवा में कचरा प्रबंधन संस्था Saahas Zero Waste के मॉडल को अपनाया है, जहां प्लास्टिक और अन्य रीसाइक्लेबल सामग्री को इकट्ठा कर सुरक्षित तरीके से प्रोसेस किया जाता है. अब इस मॉडल को कोयंबटूर समेत दूसरे शहरों तक भी बढ़ाया जाएगा.







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































