#Political

राम मंदिर दान चोरी मामले में भाजपाई चुप क्यों हैं : मुकेश चौधरी

करनाल, अभी अभी। राम मंदिर दान चोरी मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी क्यों साधे हुए हैं। यह सवाल हरियाणा यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मुकेश चौधरी ने उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सहित भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायकों ने राम मंदिर के नाम पर वोट मांग कर सत्ता में अपनी सीटें पक्की की थी। अब जब मंदिर में दान चोरी होती है, इसे लूट भी कहा जा सकता है पर प्रधानमंत्री चुप्पे साधे हुए हैं। प्रधानमंत्री देश की जनता के नाम संबोधन कर इस मामले में स्पष्टीकरण क्यों नहीं दे रहे। मुकेश चौधरी ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के प्रतीक हैं। राम मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि देश की भावनाओं और विश्वास का केंद्र है। ऐसे में यदि मंदिर से जुड़े किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार या वित्तीय अनियमितता के आरोप सामने आते हैं, तो उनकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कहा कि यदि राम मंदिर निर्माण का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ले सकते हैं, तो फिर मंदिर से जुड़े कथित घोटाले और लूट के आरोपों पर जवाब देने से क्यों बच रहे हैं? देश की जनता जानना चाहती है कि आखिर इस मामले में केंद्र सरकार की चुप्पी का कारण क्या है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई देश के सामने आ सके और करोड़ों राम भक्तों की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ न हो।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *