#Political

एकता संकल्प समारोह का आयोजन 23 को, सांसद रणदीप सुरजेवाला पहुंचेंगे : भूपिंद्र लाठर भुप्पी

करनाल, अभी अभी। गगसीना गांव में एकता संकल्प समारोह का आयोजन 23 मई को किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। गुुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंद्र लाठर भुप्पी ने अपने नीलकंठ स्टार ढाबा पर प्रेसवार्ता कर समारोह की जानकारी विस्तार से साझा की। इससे पहले भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया गया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी अमर रहें के नारे लगाए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भूपिंद्र लाठर ने कहा कि कांग्रेस देशभर में सकारात्मक विपक्ष की भूमिका अदा कर रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। लोगों की आवाज को संसद में उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में करनाल में एकता संकल्प समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के संयोजक सर्वजीत संधु एवम समस्त गगसीना ग्रामवासी हैं। उन्होंने बताया कि 23 मई को गगसीना में आयोजित होने वाला समारोह शाम चार बजे शुरू हो जाएगा। राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला का कांगे्रस कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की ओर से जोरदार स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम पूरे देश में किए जा रहे हैं। देश के प्रत्येक नागरिक को साथ लेकर कांगे्रेस फिर से दूश को मजबूत करने का काम करेगी। भूपिंद्र लाठर भुप्पी ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में देश आर्थिक बर्बादी की तरफ अग्रसर है। विकसित राष्ट्र बनने की श्रेणी से भी भारत बाहर हो गया है। देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी सही कह रहे हैं कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है, जो देश को पूरी तरह बर्बाद कर देगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के रेट एक सप्ताह में लगभग चार रुपए बढ़ा दिए गए। अभी ये रेट और बढ़ेंगे। भाजपा सरकार पूंजीपति दोस्तों को खुश करने के लिए देश के आम आदमी पर महंगाई का बोझ डाल रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की पोल खोलें। इस अवसर पर कंवरपाल पान्नु, गुरविंद्र राणा, पूर्व सरपंच पुष्पिंद्र राणा, कुलदीप गोस्वामी, कर्मबीर ढाकला, विनोद कैमला, नरिंद्र पान्नु, मोंटी शर्मा, राजपाल, पूर्व सरपंच संजीव गोस्वामी, पूर्व सरपंच सत्यवान, बिंदर मान, साहिब सिंह मर्दानखेड़ा, पूर्व सरपंच जितेंद्र नेहरा, पूर्व पार्षद मोहित कांबोज, विमल गुप्ता व सुरेंद्र पुनिया आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *