हरियाणा ने सेवानिवृत्त (सीएपीएफ) कर्मियों के लिए ऑनलाइन कल्याण पोर्टल लॉन्च किया

चंडीगढ़, अभी अभी। हरियाणा में पूर्व सैनिकों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के सेवानिवृत्त कर्मियों को अब कल्याण योजनाओं के लिए पंजीकरण कराने और लाभ प्राप्त करने के लिए सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि शुकवार को उनके और उनके परिवारों के लिए एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया। सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण मंत्री राव नरबीर सिंह ने सेक्टर 44, गुरुग्राम स्थित अपैरल हाउस में इस पोर्टल का शुभारंभ किया। यह प्लेटफ़ॉर्म क्चस्स्न, बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और असम राइफल्स के पूर्व कर्मियों को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा देगा। ड्यूटी के दौरान शहीद या दिव्यांग हुए कर्मियों के परिवार भी इस पोर्टल के माध्यम से अनुग्रह सहायता, अनुकंपा नियुक्ति और अन्य कल्याणकारी लाभों के लिए आवेदन कर सकेंगे। अधिकारियों ने कहा कि इस पहल को पंजीकरण और कल्याण योजनाओं तक पहुंच को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर लाने के लिए तैयार किया गया है, जिससे कागजी कार्रवाई और सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता कम होगी। मंत्री ने अधिकारियों को गांवों में पंजीकरण अभियान चलाने का निर्देश देते हुए कहा कि पात्र परिवार केवल इसलिए लाभ से वंचित न रहें क्योंकि उन्हें योजनाओं की जानकारी नहीं थी या उन्होंने विभाग में पंजीकरण नहीं कराया था।


































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































