#Political

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

करनाल, अभी अभी। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने के विरोध में करनाल कांग्रेस कमेटी ने जिला सचिवालय में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। शहरी जिला प्रधान पराग गाबा की अगुवाई में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंंचे। पराग गाबा ने कहा कि मोदी सरकार ने पेट्रोल, डीजल व सीएनजी के दाम बढ़ाकर जनता के साथ धोखा किया है। पहले सरकार यह राग अलाप रही थी कि पेट्रोल, डीजल एलपीजी की कोई कमी नहीं है। अब पीएम करते हैं कि पेट्रोल डीजल की खपत कम करें और उसके कुछ दिन बाद ही इनके दाम तीन-तीन रुपए बढ़ा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आम आदमी की जेब पर डाका डालने काम किया है। पेट्रोल डीजल के दाम बढऩे से सब चीजों के दाम बढ़ जाएंगे। कांग्रेस मांग करती है कि सरकार बढ़े हुए दाम वापस ले। इस अवसर पर जोगिंद्र वाल्मीकि, बख्शीश सिंह, अंकित चौहान, ललित कुमार, बृज शर्मा कोयर, सुखदेव शर्मा सालवन, कृष्ण कुटेल व जितेंद्र पांचाल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *