भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का अभिनंदन करेगा अग्रवाल समाज
करनाल, अभी अभी। समस्त अग्रवाल समाज करनाल की ओर से भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता का अभिनंदन समारोह दो जुलाई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम अग्रसेन भवन सेक्टर आठ में गुरुवार को शाम सात बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक कृष्ण गर्ग ने मंगलवार को अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों के साथ अग्रसेन भवन में बैठक की। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को डयूटियां सौंपी गई। प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव रखे। इस मौके पर कृष्ण गर्ग ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। डॉ अर्चना गुप्ता को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष बनाकर एक बड़ी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई। इस पर हरियाणा का समस्त अग्रवाल समाज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि दो जुलाई को करनाल में होने वाले अभिनंदन समारोह में डॉ अर्चना गुप्ता का जोरदार स्वागत किया जाएगा। अग्रवाल समाज की महिलाएं विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस अवसर पर कृष्ण गर्ग, दीपक गुप्ता, डॉ एसके गोयल, विकास बंसल, जितेंद्र सिंगला, नरेंद्र गोयल, मुनीष गर्ग, देवेंद्र अग्रवाल, सुनील गुप्ता, अंकुर गुप्ता, आशीष गुप्ता, पंकज गर्ग, मुकेश गुप्ता, बृज गर्ग, सुनील गोयल, शुभम गुप्ता व मुकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।





























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































