#Political

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी: अर्चना गुप्ता

ABHI ABHI BREAKING : हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने ‘पुआल’ से निर्मित कमल का पुष्प भेंट कर प्रधानमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया। लगभग आधे घंटे तक चली इस आत्मीय मुलाकात में संगठनात्मक विषयों, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सरोकारों और विकसित भारत के संकल्प सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर विश्व के सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना तथा उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करना उनके जीवन का सबसे गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद यह उनके सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अवसर रहा। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में हरियाणा की नायब सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने संगठन को और मजबूत बनाने, प्रत्येक कार्यकर्ता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने तथा सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रत्येक बात को आत्मसात कर प्रदेश संगठन को अधिक सशक्त बनाने और जनसेवा के लिए स्वयं को पूरी निष्ठा से समर्पित करने का उनका संकल्प और मजबूत हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता केवल विचार नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान उन्होंने इस भावना को निकट से अनुभव किया। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन का अक्षरशः पालन करते हुए भाजपा हरियाणा संगठनात्मक रूप से नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी और महिलाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *