सर्व समाज के प्रति निष्ठावान जनप्रतिनिधि हैं विधायक जगमोहन आनंद : त्रिलोचन सिंह

करनाल, अभी अभी। विधायक जगमोहन आनंद द्वारा रोड़ समाज के प्रति खेद प्रकट किए जाने को भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोचन सिंह ने सराहनीय कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इससे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूती मिलेगी। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कई बार परिस्थितियां ऐसी हो जाती हैं कि बात मुंह से निकल जाती है। ऐसे में विधायक जगमोहन आनंद द्वारा खेद प्रकट करना उनकी सकारात्मक सोच और समाज के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विधायक जगमोहन आनंद की छवि एक स्वच्छ, ईमानदार और समाज के प्रति निष्ठावान जनप्रतिनिधि की है। उनके द्वारा उठाया गया यह कदम आपसी मतभेदों को दूर करने और भाईचारा कायम रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि इस पूरे मामले में केंद्रीय मंत्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण व विधायक सतपाल जांबा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को जोडऩे और विवाद को सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त करने में इन सभी की सकारात्मक भूमिका रही। उन्होंने रोड़ समाज के प्रधान बलकार का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि समाज ने संयम और समझदारी का परिचय दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रोड़ समाज और अन्य समाजों के बीच भाईचारा पहले की तरह कायम रहेगा।






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































