#Political

बृजेंद्र सिंह की सदभावना यात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी, बोले इस तरह की यात्राएं कांग्रेस के युवाओं को सभी प्रदेशों में निकालनी चाहिएं

वरूण गुलाटी
गुरुग्राम अभी अभी। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी शुक्रवार को पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सदभावना यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का आखिरी चरण गुरुग्राम में सम्पन्न हुआ, जिसमें हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, रणदीप सुरजेवाला, पूर्व अध्यक्ष उदयभान मौजूद रहे। इस मौके पर राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस नेताओं को कांंग्रेस के बब्बर शेरों आपका स्वागत है कहकर अपने भाषण की शुरूआत की।
उन्होंने कहा कि कई वर्ष पहले उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। वह चार हजार किलोमीटर चले और इस यात्रा में हमारे साथ लाखों लोग चले थे। एक नारा दिया था नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। ये नारा हमारा नारा नहीं था, ये नारा भीड़ से आया था। मगर देश को इस नारे की जरूरत थी और अभी भी इस देश को इस नारे की जरूरत है। राहुल गांधी ने बृजेंद्र सिंह से हाथ मिलाते हुए कहा कि आपको बधाई देता हूं कि आपने उसी प्रकार हरियाणा में ये यात्रा की। जनता के बीच में गए, हरियाण्एाा की सडक़ों पर चले। आपको इस यात्रा से बहुत फायदा होगा। आपको हरियाणा का जो पल्स है वो पताा है, आपने लोगों से सुनकर समझा है। राहुल गांधी ने कहा कि मेरी सोच है कि हर प्रदेश में जो हमारे युवा नेता हैं उन सबको इस प्रकार से जनता के बीच में यात्राएं करनी चाहिए हैं। यात्राएं करने से सीखने को मिलता है राजनीतिक समझ बढ़ती है।
राहुल फिर बोले, बीजीपी ने चोरी से चुनाव जीते
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा का चुनाव भाजपा ने चोरी किया है। इसी प्रकार अन्य राज्यों में वोट चोरी कर सरकारें बना ली। भाजपा ने सिस्टम बना लिया है चुनाव चोरी करने का। चुनाव के समय लाखों नाम काट देते हैं और नये नाम जोड़ लेते हैं। इलेक्शन कमीशन इनके कंट्रोल में है। ये सोचते इनका राज अब रूक नहीं सकता। मगर इनका टाइम आने वाला है। जनता को ये बात समझ आ गई है कि पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह देश को बेचने का काम करते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *