अग्रकुल सेवा संस्था करनाल में लगाएगी विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
करनाल, अभी अभी। अग्रकुल सेवा संस्था की ओर से विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 26 अप्रैल को लगाया जाएगा। यह मेगा कैंप महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर आठ में रविवार को सुबह 10 बजे शुरू होगा और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें दोपहर दो बजे तक लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगी। संस्था की ओर से कैंप को लेकर विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। संस्था के सदस्य सुबह-सुबह पार्कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को कैंप में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। कैंप के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रामकुमार गुप्ता ने बताया कि संस्था की ओर से हर वर्ष निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाता है। इस वर्ष के कैंप में स्पाइन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. समर्थ मित्तल, हृदय रोग विशेषज्ञ डा. आशीष अग्रवाल, पेट व आंतों से संबंधित विशेषज्ञ डा. अंकुर जैन व स्त्री रोग एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डा. सरिता कुमारी लोगों के स्वास्थ्य ंकी जांच करेंगे। संस्था के प्रधान विनोद गुप्ता ने बताया कि शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जगमोहन आनंद और मेयर रेणु बाला गुप्ता शिरकत करेंगे। कैंप में ब्लड प्रेशर, ईसीजी, ब्लड शूगर, बीएमडी, मेमोग्राफी टैस्ट व फाइबरो स्कैन जांच की व्यवस्था रहेगी। मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल द्वारका दिल्ली का कैंप में विशेष सहयोग रहेगा। इस अवसर पर प्रधान विनोद गुप्ता, महाासचिव नरेश गर्ग महासचिव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर रामकुमार गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, नरेश गोयल, जगदीश अग्रवाल, रमन बंसल व सूरज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































