#Social

गुड जॉब : करनाल के दिनेश बक्शी 106 बार डोनेट कर चुके हैं प्लेटलेटस

करनाल, अभी अभी। एक बार फिर मानवता की सेवा करते नजर आए लक्ष्य जनहित सोसायटी के फाउंडर दिनेश बक्शी। अर्धरात्रि को दिनेश बक्शी को एक कॉल आई की हम पार्क अस्पताल से बोल रहे है हमारे बाऊ जी की सुबह डायलिसिस होनी है जिसके लिए हमे बी+ प्लेटलेट्स चाहिए क्या आप आ सकते है । दिनेश बक्शी ने नींद की प्रवाह न करते हुए तुरंत प्लेटलेट्स सेवा के लिए अपने घर से चल पड़े। ओर वहां पहुंचकर प्लेटलेट्स दान कर अर्धरात्रि में अपने घर पहुंचे।
दिनेश बक्शी ने बताया कि परिवार के सदस्य जो अस्पताल में मौजूद थे सभी ने आभार व्यक्त किया और कहा कि कई सेवादारों को कॉल की पर करनाल से बाहर व रात्रि का समय होने करके किसी ने रिस्पॉन्स नहीं दिया फिर कही से आपका नंबर मिला और आप पहुंचे इसके लिए हम आपका अहसान नहीं भूलेगे आपके प्लेटलेट्स देने से डायलिसिस का प्रोसेस शुरू हो पाएगा। विदित है दिनेश बक्शी 138 बार रक्तदान व इससे पहले 105 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके है ये उनकी प्लेटलेट्स दान की 106 वी डोनेशन थी। दिनेश बक्शी ने कहा कि युवा रक्तदान व प्लेटलेट्स दान करे इस सेवा में लगने के बाद आप नशे से दूर रहेंगे व अपने शरीर को स्वस्थ रख पाएंगे क्योंकि रक्तदान करने से आप अपने शरीर में पनप रही भयंकर बीमारी का समय रहते पता कर सकते हे ओर साथ ही 3 व्यक्तियों का जीवन बचा सकते है।हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *