#Social

जींद-सोनीपत ट्रैक पर दौड़ेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

ABHI ABHI BREAKING : रेल मंत्रालय ने देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली 10 कोच वाली DEMU ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच 75 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलाने की मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन डीजल या बिजली आधारित ट्रैक्शन के बजाय हाइड्रोजन फ्यूल सेल का उपयोग करके बिजली उत्पादन करेगी। इसकी कुल पावर आउटपुट 1,200 किलोवाट है। यह डिस्ट्रीब्यूटेड पावर रोलिंग स्टॉक (DPRS) टेक्नोलॉजी पर काम करेगी। इसके तहत पावर क्षमता किसी एक लोकोमोटिव में केंद्रित होने के बजाय पूरी ट्रेन में वितरित होती है।

रेलवे मंत्रालय की यह मंजूरी ‘रिसर्च डिजाइन्स एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गनाइजेशन’ ((RDSO) से तकनीकी मंजूरी और कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CMRS) द्वारा सेफ्टी टेस्टिंग के बाद दी गई। उत्तरी रेलवे के जनरल मैनेजर को संबोधित एक लेटर में RDSO द्वारा जारी लास्ट पे सर्टिफिकेट और अन्य रखरखाव मानदंडों के साथ-साथ सीसीआरएस द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि मंत्रालय की मंजूरी का मतलब यह नहीं है कि परिचालन तुरंत शुरू हो जाएगा, क्योंकि कई अनुपालन प्रक्रियाओं और सत्यापन चरणों को अभी पूरा किया जाना बाकी है।

हाइड्रोजन ट्रेन की बड़ी बातें

रेल मंत्रालय की तरफ से उत्तरी रेलवे के जींद-सोनीपत सेक्शन पर 10-कोच वाली देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाली DEMU ट्रेन को मंजूरी भारतीय रेलवे नेटवर्क में ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में एक अहम कदम है।

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी एक आधिकारिक सूचना के मुताबिक, जींद-सोनीपत के लिए तय रूट पर 75 kmph की अधिकतम स्पीड से चलने वाली 10-कोच वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल-आधारित DPRS 1200 KW DEMU कोच शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *