#Crime

करनाल में फर्जी पीए को न्यायिक हिरासत में भेजा

करनाल, अभी अभी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने करनाल मेयर का फर्जी पीए बन लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी का नाम ओमप्रकाश है और वह मूल रूप से पटियाला पंजाब का रहने वाला है। हाल में है कर्ण विहार करनाल में रह रहा था। सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिली थी कि आरोपी खुद को मेयर का पीए बताकर लोगों को झांसा देता था और उनसे पैसे लेकर ठगी करता था। आरोपी पहले भी कई लोगों को इसी प्रकार ठग चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन करनाल में आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 294 दिनांक 01/05/2026 धारा 316(2), 318(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया गया तथा न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *