#Sports

बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अव्वल स्थान पर रहे नमन शर्मा

करनाल, अभी अभी। शिक्षा के साथ-साथ जब कोई विद्यार्थी खेलों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाता है तो अपने स्कूल और अभिभावकों को गौरवांवित करता है। कुछ ऐसा ही जेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र नमन शर्मा ने किया है। बेडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर नमन ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बी-24 बेडमिंटन अकादमी निर्मल विहार की ओर से आयोजित ओपन चैंपियनशिप अंडर-17 कैटेगरी में नमन ने यह उपलब्धि हासिल की। इस टूर्नामेंट में 250 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। अंडर-17 केटेगरी में 64 खिलाड़ी आमने सामने हुए। जेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक डॉ. संजय पठानिया एवं प्रधानाचार्या इंदु बाला और समस्त स्टॉफ ने नमन शर्मा को इस उत्कृष्ट सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि विश्वास है कि वह आगे भी इसी प्रकार नई उंचाइयों को प्राप्त करते रहेंगे। संजय पठानिया ने कहा कि नमन की यह शानदार उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय को सम्मान दिलाया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *