#Business

अच्छी खबर : देश का पहला बैरियरलेस टोल प्लाजा सूरत में शुरू

ABHI ABHI BREAKING : गुजरात के सूरत में देश का पहला बहुप्रतीक्षित बैरियरलेस टोल प्लाजा शुरू हो गया है। पिछले काफी समय से इस टोल प्लाजा का ट्रायल किया जा रहा था। इस टोल प्लाजा पर वाहनों को रुकने की कोई जरूरत नहीं होगी। टाेल प्लाजा के नीचे से गुजरते हुए फीस यानी शुल्क कट जाएगा। सूरत के चोर्यासी यह टोल प्लाजा मुंबई दिल्ली हाईवे (NH48) पर है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की कोशिश है कि देश में आने वाले समय में इसी प्रकार के टोल प्लाजा स्थापित किए जाएं, ताकि वाहनों को रुकना नहीं पड़े। यह टोल प्लाजा सूरत और भरूच के बीच में स्थित है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 2 फरवरी से इस नई सुविधा की टेस्टिंग शुरू की थी। करीब दो महीने की टेस्टिंग और ट्रायल के बाद एनएचएआई यह टोल प्लाजा सूरत के कामरेज में शुरू किया है। चोर्यासी टोल प्लाजा पर अब जाम खत्म होने की उम्मीद है। सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय ने 2026 के अंत भारत में 1050 से अधिक टोल प्लाजा को एआई बेस्ड मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम से बदलने की योजना बनाई है। बैरियर-फ्री टोल कलेक्शन सिस्टम सिस्टम के शुरू होने से गाड़ी चलाने वालों को टोल चार्ज देने के लिए रुकना या लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि टोल चार्ज ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके अपने आप कट जाएंगे। हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे। FASTag से जुड़ा अमाउंट सीधे डेबिट हो जाएगा, जिससे यह प्रोसेस पूरी तरह से कॉन्टैक्टलेस और बिना किसी इंसान के दखल के होगा। NHAI का अनुमान है कि बैरियर-फ्री 1,500 करोड़ रुपये का ईंधन बचेगा। इतना ही नहीं 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *