नीट परीक्षा रद्द होने से लाखों युवाओं का सपना टूटा, एनटीए को भंग किया जाए : मुकेश चौधरी
करनाल, अभी अभी। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 रद्द करने पर हरियाणा युवा कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। यूथ कांग्रेस का कहना है कि हरियाणा के लाखों बच्चों का डॉक्टर बनने का सपना तोड़ दिया गया है। यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश वाइस चेयरमैन मुकेश चौधरी ने कहा कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी बार-बार नाकाम साबित हो रही है। पेपर लीक होने और नकल रोकने के लिए एनटीए का गठन किया गया था। इसके बावजूद नीट जैसे इग्जाम ये एजेंसी नहीं करवाई। उन्होंने कहा कि यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि एनटीए के कुछ अधिकारी ही पेपर लीक करवाने गिरोह से मिले हों। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस मांग करती है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को भंग किया जाए। मुकेश चौधरी ने यह भी कहा कि हरियाणा में हाल ही में असिस्टेंट प्रोफेसर साइकोलोजी की परीक्षा हुई। 85 पदों के लिए 400 अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी, लेकिन जब परीक्षा का परिणाम आया तो हैरान करने देने वाला था। केवल तीन अभ्यार्थी ही पास हुए। सरकार से बड़ा सवाल है कि क्यों हरियाणा के युवाओं को नालायक बताने का काम किया जा रहा है। उक्त परीक्षा परिणाम एक घटिया साजिश है। एचपीएससी द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के 67 पदों में से हरियाणा के केवल 19 हैं, बाकि 41 बाहरी युवा हैं। यूथ कांग्रेस इसकी निंदा करती है। सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करना बंद करे।















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































