नहर में डूबा बादल, गोताखोर तलाश में जुटे
करनाल, अभी अभी। शनिवार को करनाल के पूंडरक में नहर में नहाने गए 6 बच्चों में से एक नाबालिग लडक़ा डूब गया। लडक़े का नाम बादल बताया गया है, जिसकी उम्र लगभग 16 साल है। सेक्टर चार की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चे दोपहर को नहर में नहाने के लिए आए थे। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक 15-16 साल का लडक़ा नहाते समय नहर में डूब गया है। मौके पर पहुंच कर जांच की शुरू की गई और गोताखोरों को बादल की तलाश के लिए बुलाया गया।













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































