#Political

इनेलो के राष्ट्रीय सचिव बने करनाल के मदन मोहन चौधरी

करनाल, अभी अभी। इनेलो व्यापार सैल के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन चौधरी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला से विचार विमर्श करके राष्ट्रीय और राज्य कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां की। नई नियुक्तियों की सूची जारी करते हुए रामपाल माजरा ने कहा कि इनेलो ने अपना मजबूत संगठन बना लिया है और समय समय पर नई नियुक्तियां की जा रही हैं इसी कड़ी में संगठन का विस्तार करते हुए रतिया से पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रहे रामस्वरूप रामा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया है। वहीं करनाल निवासी मदन मोहन चौधरी को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है उनको भी राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। भिवानी निवासी हनुमान प्रसाद को प्रदेश व्यापार मंडल का राज्य संयोजक बनाया गया है और रतिया निवासी रमेश लाली को टपरीवास प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि आज के दिन भाजपा की जनविरोधी नीतियों उनके द्वारा बड़े पैमाने पर किए जा रहे भ्रष्टाचार, घोटालों और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था से प्रदेश की जनता त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करना चाहती है। आज के दिन इनेलो के प्रति लोगों के जो रूझान सामने आ रहे हैं उससे एक बात तय हो चुकी है कि आने वाला समय इंडियन नेशनल लोकदल का है और 2029 में प्रदेश के लोग भाजपा को सत्ता से हटा कर इनेलो की जनसरकार बनाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *