भाजपा के हुए ‘आप सांसद’, राघव चड्ढा ने किया भाजपा ज्वाइन करने का एलान
नई दिल्ली, अभी अभी। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि वो आम आदमी पार्टी को छोड़ रहे हैं। राघव ने कहा है कि वो बीजेपी ज्वॉइन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके साथ आप के कुछ अन्य नेता भी आम आदमी पार्टी से अपना तोड़ रहे हैं। राघव चड्ढा के साथ आप के कुछ अन्य सांसद भी बीजेपी में जा रहे हैं. इसमें अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी शामिल हैं। राघव चड्ढा ने कहा, हमने यह फैसला किया है कि हम, यानी राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे। राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो तिहाई से ज्यादा सांसद इस मुहिम में हमारे साथ हैं, उन्होंने हस्ताक्षर भी कर दिए हैं, आज सुबह चेयरमैन राज्यसभा को सबमिट कर दी है।













































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































