#Protest

अनाज मंडियों में पारदर्शी तरीके से खरीद सुनिश्चित करें सरकार : बहादुर मैहला

करनाल, अभी अभी। भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने सरकार से आग्रह किया है कि किसानों की परेशानी को दूर करने के लिए गेहूं की खरीद में पारदर्शिता बरती जाए। अगर ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर रही है तो इसे सुचारू रूप से चलाने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जाने चाहिएं। अगर सर्वर ही डाउन रहेगा तो ऑनलाइन व्यवस्था ठप हो जाएगी। यूनियन के प्रवक्ता बहादुर मैहला बलड़ी ने कहा कि करनाल की मंडियों में गेट पास का सर्वर डाउन होने की वजह से किसानों के कई-कई घंटे गेट पास नहीं काटे जा रहे। किसानों के ट्रैक्टर ट्रॉलियों की लंबी लंबी लाइने सडक़ों पर लग जाती है और धूप में किसानों को घंटो घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों में चल रहे गेहूं कटाई का काम भी बाधित हो रहा है। गेहूं की कटाई को खेत में बंद रखना पड़ता है और खेत में चल रही कंबाइन को भी बंद रखना पड़ता है। प्रवक्ता ने कहा कि आज सरकार की ऑनलाइन व्यवस्था के कारण किसान परेशान हो रहा है। किसान के पास इतने संसाधन नहीं है कि वह पूरा-पूरा दिन मंडियों में बिताए। यूनियन ने सरकार से कहा है कि गेट पास पोर्टल साइट को तुरंत अपडेट कर उसमें आ रही बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए। पोर्टल की जो समस्या है इसका जल्द से जल्द जल्द से हल निकाला जाए। बहादुर मैहला ने कहा कि करनाल जिले की मंडियों में अभी भी बहुत से आरती गेहूं का तोल पुराने कांटों से ही कर रहे हैं। यह सरकार के आदेशों की अवहेलना है। तोल डिजिटल कांटो से होना चाहिए इसके लिए सरकार ने सभी मंडियों में लिखित में आदेश जारी कर रखे हैं, लेकिन अभी भी बहुत से आरती सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखा रहे हैं। अगर यह नियम सरकार ने शक्ति से जल्द लागू नहीं करवाया तो यूनियन कोई बड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *