#Crime

पराली जलाने के आरोप मेें करनाल में 4 और किसानों के खिलाफ केस दर्ज

वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह ने बताया कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खेतों में पराली जलाने के मामले में चार और किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें असंध क्षेत्र के गांव अडराना निवासी सुरेश कुमार पुत्र नाथूराम, गांव जयशिंघुपुरा निवासी सज्जन पुत्र शमशेर व शक्ति पुत्र बलजीत तथा गांव गंगाटेहरी निवासी अमित पुत्र प्रेम शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक पराली जलाने के मामलों में कुल आठ किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले गांव रमाना रमानी के ईशम व नन्हा राम, गांव बरनी के शक्ति सिंह तथा गांव अडराना के सुरेश के खिलाफ भी पराली जलाने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनके राजस्व रिकॉर्ड में लाल इंद्राज भी किया गया है। इसके परिणामस्वरूप संबंधित किसान भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित हो सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *