#Social

सूर्य मंदिर करनाल के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियां शुरू

करनाल, अभी अभी। छठ पर्व सेवा समिति मंडल (सूर्य मंदिर) का स्थापना दिवस समारोह एक और दो मई को मनाया जाएगा। सूर्य मंदिर का यह 24वां स्थापना दिवस होगा। वर्ष 2002 में पश्चिम यमुना नहर किनारे मंदिर की स्थापना की गई थी। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। भव्य समारोह में शामिल होने के लिए मंदिर सदस्यों की ओर से सभी को आमंत्रित किया जा रहा है। बुधवार को सूर्य मंदिर के प्रतिनिधि मेयर रेणु बाला गुप्ता को निमंत्रण कार्ड देने पहुंचे। मेयर ने कहा कि वह कार्यक्रम में आएंगी। उन्होंने स्थापना दिवस की अग्रिम बधाइयां मंडल को दी। इस मौके पर प्रधान सुरेश कुमार यादव ने कहा कि एक मई को मां भगवती जागरण का आयोजन किया जाएगा। दो मई को सुबह नवग्रह पूजा होगी। इसके बाद ध्वजारोहण की रस्म अदा की जाएगी। दोपहर को भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण होगा। उन्होंने बताया कि छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से सभी त्यौहार मंदिर धर्मशाला में मनाए जाते हैं। महाछठ पर्व हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान सूर्य की कृपा से सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। समारोह में अतिथियों के रूप में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद, मेयर रेणु बाला गुप्ता, विधायक योगेंद्र राणा, भाजपा जिला प्रधान प्रवीण लाठर, सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बृज गुप्ता, पूर्व ओएसडी संजय बठला, पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह व पार्षद सुधीर यादव को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, रोहित कुमार, राम दयाल यादव, राम सागर यादव, शत्रोघन यादव, सिकंदर मेहतो, नागेंद्र मेहतो, नंद किशोर गुप्ता, अशोक कुमार, भूषण यादव, अरविंद यादव, दिलीप कुमार, दिवाकर, घणश्याम, रोहित ठेकेदार, राजेश्वर, राम नारायण ठेकेदार, संजीव कुमार, उमा शंकर, शंकर साह, कारी पासवान, राम सकल राय, राम कुमार, राम विनय, राम सोगारथ, संजय कुमार, चंदन कुमार, हेमंत कुमार, गिरीश कुमार, वशिष्ठ पंडित, रवि कुमार व सुमित कुमार रआदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *