#News

जेसीआई करनाल गोल्ड ने ‘बैक टू द गोल्डन एरा’ रेट्रो नाइट में जगाईं सुनहरे दौर की यादें

जेसी वीक के सफल समापन पर सदस्यों ने रेट्रो अंदाज में मनाया जश्न, गीत-संगीत, डांस और मनोरंजन से सजी यादगार शाम

ABHI ABHI BREAKING : जेसीआई करनाल गोल्ड द्वारा जेसी वीक के सफल समापन के अवसर पर ‘बैक टू द गोल्डन एरा – रेट्रो नाइट’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 1950 से 1990 के दशक के सुनहरे दौर की यादों को जीवंत करते हुए सदस्यों ने रेट्रो अंदाज में जमकर मस्ती की और एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन एक निजी होटल में रखा गया। रेट्रो थीम पर आधारित इस विशेष शाम में सदस्यों ने अपने पसंदीदा फिल्मी सितारों एवं रेट्रो किरदारों के अंदाज में शानदार परिधान पहनकर शिरकत की। कार्यक्रम में किड्स रेट्रो रैंप वॉक, लेडीज होस्ट परफॉर्मेंस, रेट्रो कपल डांस, रेट्रो ग्रुप गेम्स, फेलिसिटेशन सेरेमनी तथा रेट्रो रील्स फॉर JCRTs सहित विभिन्न आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं। इसके साथ ही ग्रैंड डिनर के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

जेसीआई करनाल गोल्ड के सदस्यों ने जेसी वीक के सफल समापन का जश्न भारी उत्साह और उमंग के साथ मनाया। पुराने दौर के गीतों, संगीत और मनोरंजन ने पूरे माहौल को सुनहरी यादों से भर दिया। कार्यक्रम में संस्था के सभी सदस्य, जेसीरेट तथा जे.जे. विंग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर संस्था के प्रधान जेसी श्रेयांश बंसल और लेडी चेयरपर्सन जेसीरेट मेघा बंसल ने जेसी वीक के सफल आयोजन के लिए सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स, एडवाइजर्स, को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर्स और कन्वेनर्स का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने जेसी विजय गुप्ता, जेसी करण चौधरी, जेसीरेट नेहा गर्ग, जेसी पंकज गर्ग, जेसी कपिल गुप्ता, जेसी अंकुश गोयल, जेसी रजत गुप्ता और जेसी नवीन खुराना के अथक प्रयासों एवं उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी। प्रधान जेसी श्रेयांश बंसल ने जेसी वीक को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए जेसी वीक चेयरमैन जेसी मनीष बंसल और मीडिया कोऑर्डिनेटर जेसी अनीश गुप्ता के शानदार एवं बेजोड़ प्रबंधन की भी सराहना की और उन्हें सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जेसीआई करनाल गोल्ड के प्रत्येक सदस्य की मेहनत, टीम भावना और समर्पण के कारण जेसी वीक को सफल एवं यादगार बनाया जा सका। उन्होंने सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और प्रिंट मीडिया का भी विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए कहा कि मीडिया जगत ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जेसीआई करनाल गोल्ड के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया है, जिसके लिए पूरी संस्था सदैव आभारी रहेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रोजेक्ट एडवाइजर जेसी सुनील मलिक, जेसी सीए संदीप अरोड़ा, जेसी संजय गुप्ता, प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी अनिल गुप्ता, को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी अनूप जोशी व जेसी अमित गुप्ता तथा कन्वेनर्स जेसी अनुज मेहता व जेसी विश्वास भूटानी सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *