#Political

नरेंद्र सिंह पाटिल बने आरपीआई के युवा प्रदेश अध्यक्ष

करनाल, अभी अभी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) में नरेंद्र सिंह पाटिल को बड़ी जिम्मेवारी मिली है। उन्हें आरपीआई का हरियाणा प्रदेश युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली का आभार जताने के लिए नरेंद्र पाटिल (नरुखेड़ी) अपनी टीम के साथियों के साथ दिल्ली पहुंचे। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और प्रदेश अध्यक्ष रवि सोनू कुंडली ने उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संभालने के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नरेंद्र पाटिल नरुखेड़ी ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया का जनाधार हरियाणा में लगातार बढ़ रहा है। दूसरे राजनीतिक दलों की नीतियों से निराश युवा आरपीआई के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में दौरे कर युवाओं के बीच जाएंगे। युवाओं को आरपीआई और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की युवा हितेषी सोच से अवगत करवाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी के साथ जोडकऱ आरपीआई को हरियाणा में और मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव टिंकू भट्टी, जिला अध्यक्ष पंकज बरवाल, नरेश गुरु बुडख़ेड़ा, परवीन गुरु, आशीष ग्रोवर, सोनू छोटी मंगलपुर, अंकुर भोरिया, नवीन पाल मंगलपुर व अंशु नरुखेड़ी मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *