मणिपुर में सुबह-सुबह भूकंप से हिली धरती, 5.2 तीव्रता से आया भूकंप
नई दिल्ली : मंगलवार को उत्तर-पूर्वी भारतीय राज्य मणिपुर में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिससे सोते हुए लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर भागने लगे। रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का यह भूकंप 21 अप्रैल को सुबह 5:59 बजे आया, जिसका केंद्र कामजोंग जिले में था। बता दें कि झटके मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश तक महसूस किए गए। गनीमत ये ही कि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अप्रैल महीने में ये पहली बार नहीं है जब पूर्वोत्तर के राज्यों में भूकंप आया है।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 62 किलोमीटर नीचे था, जिससे इसे मध्यम गहराई का भूकंप माना जा सकता है। हालांकि, ऐसे भूकंप का असर ज्यादा इलाके में महसूस होता है, लेकिन जमीन से ज्यादा गहराई में होने की वजह से सतह पर नुकसान आमतौर पर कम होता है।






























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































