#Political

कृष्ण कुटेल ने इनेलो छोड़ कांग्रेस का दामन थामा, बोले इनेलो नहीं करती डा. अंबेडकर का सम्मान

वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। इनेलो में प्रदेश प्रवक्ता रहे कृष्ण कुटेल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। मंगलवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। इस दौरान ऑल इंडिया कांग्रेस के एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम ने उन्हीं कांग्रेस का पटका पहनाकर स्वागत किया। साथ में राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध मौजूद रहे। कृष्ण कुटेल ने कहा कि इनेलो डा. भीमराव अंबेडकर का सम्मान नहीं करती। उनकी फोटो लगाकर केवल वोट मांगने का काम किया जाता है। डा. अंबेडकर की जयंती और पुण्य तिथि इनेलो ने कभी कोई कार्यक्रम नहीं किया। कृष्ण कुटेल ने कहा कि वह डा. अंबेडकर की विचारधारा में विश्वास रखते हैं। कांग्रेस पार्टी ने डा. अंबेडकर का हमेशा सम्मान किया है, इसलिए वह कांगे्रस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इनेलो ने कभी एससी और बीसी कम्युनिटी को राजनीति में आगे लाने या दोनों समुदायों का सम्मान करने का काम नहीं किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *