#Social

पूर्णिमा दीदी के भजनों पर झूमेगा करनाल, 18 अप्रैल को होगा कार्यक्रम का आयोजन

करनाल, अभी अभी। अपना आशियाना आश्रम, जन सेवा दल की ओर से भजन संध्या का आयोजन 18 अप्रैल को सेक्टर 13 हुडा मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भजन संध्या में पूर्णिमा दीदी अपने भजनों से ईश्वर की महिमा का गुणगान करेंगे। अपना आशियाना आश्रम के संचालकों ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भजन संध्या का शनिवार को रात्रि 8 से 10 बजे तक किया जाएगा। हर वर्ष इसी स्थान पर भजन संध्या करवाई जाती है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *