#Sports

जोनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में करनाल के स्केटर्स ने जीते 37 मेडल

करनारल, अभी अभी। पानीपत में आयोजित हरियाणा स्टेट जोनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप (जोन-3) में करनाल के स्केटर्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। चैंपियनशिप में जोन-3 के 5 जिलों करनाल, पानीपत, कैथल, जींद और कुरुक्षेत्र के लगभग 225 स्केटर्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता में करनाल के स्केटर्स ने आठ गोल्ड, 14 सिल्वर और 15 ब्रांज मेडल जीते। प्रतियोगिता के दौरान रिंग रेस-1 और रिंग रेस-2 का आयोजन किया गया। स्केटिंग कोच संजय गोयल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पानीपत के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सेक्टर-18 में किया गया था। उन्होंने बताया कि करनाल में हरियाणा सरकार द्वारा स्केटिंग को बढ़ावा देने के लिए दो गवर्नमेंट कोच हरप्रीत सिंह और आशुतोष शर्मा नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा करनाल में कोच पंकज बत्रा भी स्केटर्स को प्रशिक्षण दे रहे हैं और उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने परिणामों की जानकारी देते हुए बताया कि सूर्यांश धीमन ने एक ब्रांज, वाही सिंह ने दो गोल्ड, जोर्डन चीमा ने एक ब्रांज, मनन रोहिला ने दो सिल्वर, अदविक चौधरी ने दो सिल्वर, कारज सिंह ने एक सिल्वर व एक ब्रांज, वरसीरत कौर ने दो गोल्ड, राधे सेठी ने दो सिल्वर, अनंत देव सेठी ने एक ब्रांज मेडल जीता। इसी प्रकार परीक्षा अग्रवाल ने एक सिल्वर व एक ब्रांज, वेरोनीता ने एक ब्रांज, डेविड ने एक सिल्वर व एक ब्रांज, तन्मय ने एक सिल्वर, अर्णव ने एक ब्रांज, कशवी ने दो गोल्ड, मृथुला ने दो ब्रांज, हार्दिक ने एक ब्रांज, डाइजी ने एक ब्रांज, विनय ने दो ब्रांज, निधि ने दो सिल्वर, मनवी ने दो गोल्ड, तनवी ने दो सिल्वर तथा वान्या पांचाल ने एक ब्रांज मेडल जीता।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *