#Social

के.वी.ए. डी.ए.वी. महिला महाविद्यालय में कार्यशाला “फ्लेवर ऑफ ब्रेड” का आयोजन

करनाल, अभी अभी :  के.वी.ए. डी.ए.वी. महिला महाविद्यालय, करनाल में प्रधानाचार्या मीनू शर्मा के संयोजन में गृह विज्ञान विभाग की ओर से ‘’फ्लेवर ऑफ ब्रेड” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें सुनैना केक्स एंड बेक्स से आईं सुनैना ने छात्राओं को उन्नत स्तर की ब्रेड बेकिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न प्रकार की ब्रेड जैसे व्हाइट ब्रेड, फोकाचिया ब्रेड और सावर डो ब्रेड बनाना सिखाया। इसके साथ ही छात्राओं ने डो बनाने और बेकिंग की तकनीकें भी सीखी। छात्राओं ने इस कार्यशाला में बढ़-चढ़कर भाग लिया और सीखने में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर प्राचार्या मीनू शर्मा जी ने प्रशिक्षक की कला एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं के आयोजन पर बल दिया, जिससे विद्यार्थियों को अधिक से अधिक सीखने का अवसर मिल सके।गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष लखविंदर कौर एवं प्राध्यापिकाएं अपूर्वा, सुष्मिता, नवीन, हिमानी, लक्षिका, शैफाली, गीतांजलि, आरती,  रीना गुप्ता, रीना,  मानसी के सहयोग से कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समापन सत्र में विभागाध्यक्ष ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *