#Crime

वकीलों के चैंबर से चोरी हुए 3 लैपटॉप बरामद, 2 आरोपी काबू

करनाल, अभी अभी। करनाल पुलिस ने वकीलों के चैंबर्स से चोरी हुए तीन लैपटॉप बरामद कर लिए हैं। दो आरोपियों को काबू किया गया है, जिनमें गौरव और ललित शामिल हैं। दोनों आरोपी दनियालपुर गांव के रहने वाले हैं। थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक विक्रांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार जिला कचहरी करनाल में वकालत का कार्य करने वाले एक अधिवक्ता ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी थी कि 14 सितंबर को वह अपने चैंबर नंबर 828 में लैपटॉप छोडक़र अदालत में कार्य के लिए गया था। करीब आधे घंटे बाद वापस लौटने पर उसका लैपटॉप चैंबर से गायब मिला। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा नंबर 561 दिनांक 17 सितंबर 2026, संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच के दौरान उप निरीक्षक विकास कुमार द्वारा कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ एवं जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से वकीलों के चैंबरों से चोरी किए गए 3 लैपटॉप बरामद किए गए। टीम द्वारा द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों एवं उनके आपराधिक नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई गई। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला जेल करनाल भेज दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *