#Social

हरियाणा रोडवेज बस चालक ने कर दिया ऐसा काम कि…

कैथल, अभी अभी। हरियाणा में अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जब रोडवेज बस चालक या परिचालक की किसी न किसी बात को लेकर सवारियों से बहस हो जाती है। कई बार मामला हाथापाई तक भी पहुंच जाता है। शनिवार को हरियाणा रोडवेज के चालक ने कुछ ऐसा काम कर दिया, जिसकी खूब सराहना की जा रही है। ये क्या काम है आपको बता देते हैं।
दरअसल दिल्ली से कैथल आ रही बस से हाईवे पर टकराकर बाइक सवार भाई-बहन घायल हो गए। ड्राइवर और कंडक्टर ने जैसे ही हादसे को देखा तो तुरंत बस रोकी और सवारियों के साथ ही कैथल में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा गया। इसके बाद अस्पताल स्टाफ तुरंत एक्शन मोड़ में आया और घायल भाई-बहन को बस से उतारकर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। ड्राइवर और कंडक्टर की इस सूझबूझ की वहां मौजूद लोगों से सराहना की। बस ड्राइवर राजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को वह दिल्ली से कैथल आ रहा था। दुसैन गांव के पास एक कार वाले ने अचानक अपनी गाड़ी उनके सामने कर दी। इससे उसने तेजी से ब्रेक मारे तो पीछे आ रहे बाइक सवार युवक-युवती अपना संतुलन नहीं रख पाया। इससे उनकी बाइक पीछे से हमारी बस में टकरा गई।
राजेंद्र ने आगे बताया कि मैंने बस के शीशे में देखा कि किसी ने पीछे टक्कर मारी है। हमें लगा कि बंदे को चोट लगी है। हमने तुरंत गाड़ी साइड में रोकी। हमने एम्बुलेंस का भी इंतज़ार नहीं किया, बल्कि घायल युवक-युवती को खुद उठाया और बिना समय गंवाए बस में डालकर सीधा कैथल के सिविल हॉस्पिटल ले आए।
घायलों में फतेहपुर के रहने वाले असमीत कौर और उसका भाई रवनीत थे। कंडक्टर महीपाल ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर स्टाफ ने तुरंत घायल बहन को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। राजेंद्र सिंह ने बताया कि बस को कैथल ही आना था, इसलिए दोनों को पहले अस्पताल में दाखिल करवाया और फिर बस स्टैंड पर गई। दोनों भाई बहन को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। थोड़ी बहुत चोटें लगी हैं। अब दोनों की हालत में सुधार है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *