#Social

बकरीद पर करनाल में की अमन शांति की दुआ

करनाल, अभी अभी। बकरीद का त्यौहार करनाल में हर्षोल्लास से मनाया गया। लोगों ने जगह-जगह ईदगाहों और मस्जिदों में पहुंचकर ईद की नमाज पढ़ी तथा अल्लाह से अमन-शाति व तरक्की की दुआ की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। बकरीद की नमाज अदा करने के लिए लोग नए कपड़े व सिर पर टोपी पहनकर गावों से कस्बों और शहर की ईदगाह के लिए रवाना हुए। मौलानाओं ने ईदगाह में नमाज अदा कराई। सुबह से ही लोगों का ईदगाह में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बच्चे बड़े सभी नए कपड़े पहन कर खुशी-खुशी ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। शहर में जुम्मा मस्जिद सुभाष नगर, मदीना मस्जिद रेलवे स्टेशन, कसूरी वाली मस्जिद कलंदरी गेट के नजदीक, ईदगाह पुरानी तहसील के सामने व मेरठ रोड देवीलाल चौक के नजदीक नमाज पढ़ी गई। हरियाणा राज्य हज कमेटी के पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर खुर्शीद आलम ने सभी लोगों को बकरीद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नमाज के दौरान देश में अमन-चैन, शांति, सुरक्षा और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *