#Political

एक जून को महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करेगी इनेलो : मनिंद्र पुनिया

करनाल, अभी अभी। हरियाणा मेें भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। सरकार जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने में भी विफल साबित हो रही है। दूसरी ओर से महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। इन मुद्दों को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन करने का एलान किया है। युवा इनेलो के करनाल जिला प्रधान एडवोकेट मनिंद्र सिंह पुनिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक जून को सभी जिलों में प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इनेलो नेता और कार्यकर्ता सडक़ों पर उतर कर जनता की आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि करनाल में फव्वारा पार्क के पास सुबह 10 बजे से कार्यकर्ता इक्टठा होना शुरू हो जाएंगे। इनेलो नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और सरकार की पोल खोली जाएगी। इसके बाद प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता जिला सचिवालय पहुंचेंगे जहां डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। मनिंद्र पुनिया ने कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच सरकार की विफलताएं खुलकर सामने आ गई हैं। लोगों को बिजली और पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता से भी आह्वान किया कि एक जून के प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार के कानों तक अपनी आवाज पहुंचाएं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *