जेसीआई करनाल गोल्ड ने घोषित किया जेसीआई वीक का शेडयूल, 6 से 13 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम

वरूण गुलाटी
करनाल, अभी अभी। जेसीआई करनाल गोल्ड की ओर से जेसीआई वीक 6 से 13 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस सप्ताह में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को अग्रसेन भवन सेक्टर आठ में संस्था के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से साझा की। अध्यक्ष जेसी श्रेयांस बंसल, सचिव जेसी दुर्गेश गुप्ता, जेसीआई वीक चेयरमैन जेसी मुनीष बंसल व मीडिया कोॢडनेटर जेसी अनीश गुप्ता ने संयुक्त तौर पर कहा कि जेसीआई वीक को लेकर जेसीआई सदस्यों में उत्साह देखने को मिल रहा है। सप्ताह के दौरान सामाजिक सरोकार, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, व्यक्तित्व विकास और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जेसीआई का यह सप्ताह युवाओं को नेतृत्व, सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोडऩे के उद्देश्य से मनाया जाता है। कार्यक्रमों में प्रतियोगिताएं, जागरूकता अभियान, सामाजिक सेवा गतिविधियां और प्रशिक्षण सत्र शामिल किए जा सकते हैं। जेसीआई से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोडऩे का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रमों में जेसीआई सदस्यों के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी रहेगी।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर जोन 10 जेसीआई वीक कोर्र्डिनेटर जेसी अरविंद वैद, कोषाध्यक्ष जेसी गौरव मित्तल, कार्यक्रमों के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी विजय गुप्ता, जेसी कर्ण चौधरी, जेसी विनोद गुप्ता, जेसी पंकज गर्ग, जेसी कपिल गुप्ता, जेसी अंकुश गोयल, जेसी रजत गुप्ता, जेसी अनिल गुप्ता व जेसी नवीन खुराना मौजूद रहे।
जेसीआई वीक में इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन
छह सितंबर को फेमिली बोङ्क्षडंग डे मनाया जाएगा। कार्यक्रम गुलमोहर पार्क सेक्टर 13 में सुबह सात बजे से शुरू होगा, जिसमें निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बच्चों और बुजुर्गों के बीच विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी शामिल रहेंगी। सात सितंबर को द सेंचुरी स्कूल घरौंडा में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। डॉ दिव्यांशी चौधरी विद्यार्थियों के दांतों का चैकअप करेंगी, यह कैंप सुबह 10 बजे शुरू होगा। इसी दिन जेसी रिट विंग की ओर से साउंड हिलिंग सेशन का आयोजन 11 बजे से होटल प्रेम प्लाजा में किया जाएगा। इसके बाद नौ सितंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरड़ में प्लॉटिस्क के प्रयोग से होने वाले नुकसान को लेकर जागरूकता कैंप लगाया जाएगा। 10 सितंबर को यूथ लीडरशिप एंड व्यॉस डे तथा हयूमन डयूटीज एंड डिजीटल आउट रीच डे कार्यक्रम का आयोजन डीएवी पीजी कालेज में किया जाएगा। इसके बाद 11 सितंबर को बिजनेस एंड नेटवर्क ग्रोथ डे कार्यक्रम का आयोजन प्रेम प्लाजा में किया जएगा। 12 सितंबर को ग्रेट डे बैक डू द गोल्डन डे थीम पर विशेष कार्यक्रम होटल विवान में आयोजित किया जाएगा। जेसीआई वीक के आखिरी दिन 13 सितंबर को संस्था के साथ सदस्य जोडऩे के लिए ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































