#Social

रक्तदान कैंप, श्री सुंदरकांड पाठ और श्री श्याम संकीर्तन कर मनाया स्थापना दिवस

गौकर्ण गऊ सेवा संस्था पिछले 8 वर्षों से कर रही है कार्य
करनाल, अभी अभी। गौकर्ण गऊ सेवा संस्था का स्थापना दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। बजीदा रोड पर स्थापित गौकर्ण गौधाम एवं चिकित्सालय में श्री सुंदर कांड का पाठ किया गया। रक्तदान शिविर लगाया गया और श्री श्याम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। गायों को भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में हजारों लोगों को पंगत में बैठा भोजन प्रसादी वितरित किया गया। श्री श्याम संकीर्तन में प्रिंयका मालरा, आशीष स्नेही बन्धु, सनी निझावण और हिमांशु शर्मा ने भजन गाकर श्याम बाबा को रिझाया। जय श्री राम और जय श्री श्याम के जयकारों से गऊ चिकित्सालय गूंज उठा। संपूर्ण कार्यक्रम गौकर्ण गऊ सेवा संस्था के संस्थापक एवं प्रधान दिनेश गौकर्ण की देखरेख में हुआ। रक्तदान शिविर में संस्था के पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य लोग भी स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए पहुंचे। श्री सुंदरकांड का पाठ कर गऊ चिकित्सालय के सफल संचालन, विश्व शांति एवं परिवारों में सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर प्रधान दिनेश गौकर्ण ने कहा कि देश में गायों को माता की तरह पूजा जाता है। ऐसे में हमारा फर्ज बनता है कि उनकी सेवा और सुरक्षा भी अपनी मां की तरह करें। अभी तक गौकर्ण गऊ सेवा परिवार एक्सीडेंटल बेसहारा 1905 गौवंश का ईलाज करवा चुका है व 1179 बेसहारा गौवंश की मिट्टी संगवा चुका है। वर्ष 2018 में संस्था की स्थापना की गई थी। उन्होंने सभी रक्तदाताओं और कैंप में सेवाएं देने वाले डॉक्टरों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक जगमोहन आंनद एवं करनाल की सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने स्थापना दिवस पर संस्था के सभी सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गायों की सेवा और सुरक्षा के लिए गौकर्ण गऊ सेवा संस्था जो कार्य कर रही है, उसकी जितनी सराहना की जाए कम है। सभी लोगों को संस्था का सहयोग करना चाहिए और स्वयं भी इस प्रकार के कार्य करने चाहिए। विधायक ने गायों के संरक्षण के लिए सरकार की योजनाओं बारे विस्तार से जानकारी भी दी। स्थापना दिवस कार्यक्रमों में शहर के विभिन्न गणमान्य लोगों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि पहुंचे। इस अवसर पर उपप्रधान जितेंद्र सिंगला, महासचिव अमित गुप्ता, राजिंद्र मित्तल, आनंद गुप्ता, आनंद मित्तल, आशीष जैन, अभिषेक वत्स, विनय सिंगला, विकास गर्ग, अनुभव गोयल, मुकेश गुप्ता, अक्षय गोयल, विकास गुप्ता, रविंद्र गोयल, राकेश जिंदल, प्रवीण गोयल, आशीष गुप्ता, अंशुमन रॉय, रिषभ, रोहित, कृष्ण, रजत शर्मा, नरवीर कौशिक व आशीष जेटली आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *