#Sports

एसडीओ की बेटी उन्नति का बैडमिंटन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन

करनाल, अभी अभी। कर्ण स्टेडियम में आयोजित 59वीं जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में द वॉरियर बैडमिंटन अकादमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में कई खिताब जीते। अंडर-17 आयु वर्ग मिक्स युगल मुकाबलों में समृत और हर्षिता ने प्रथम तथा उन्नति और नरवीर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 आयु वर्ग लड़कियों के युगल मुकाबले में युविका और तनिशा ने प्रथम तथा उन्नति और हर्षिता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग एकल लडक़ों में समृत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग लडक़ों के युगल मुकाबले में समृत और नरवीर की जोड़ी अव्वल स्थान पर रही। अंडर-19 आयु वर्ग एकल लडक़ों में समृत दूसरे स्थान पर रहे। यहां उल्लेखनीय है कि उन्नति ने दो मैचों के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय खेल प्रशिक्षकों के साथ-साथ अपने पिता पीडब्लयूडी विभाग में एसडीओ धर्मवीर आर्य व मां सोनिया देवी को दिया। चैंपियनशिप के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस सुरेंद्र भौरिया ने शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सुरेंद्र भौरिया ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। टीडब्लयूबीए अकादमी के मुख्य कोच विकास, सह-मुख्य कोच मोनिका, फिटनेस कोच गुलशन, नरेंद्र ने खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान खिलाडिय़ों के अभिभावक भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त किया। मुख्य कोच विकास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पीडब्लयूडी विभाग में एसडीओ धर्मवीर आर्य ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी। अपनी बेटी उन्नति की उपलब्धि पर गर्व महसूस करते हुए खुशी जाहिर की।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *