#Social

सूर्य मंदिर के स्थापना दिवस समारोह में पहुंची करनाल मेयर रेणु बाला गुप्ता

करनाल, अभी अभी। छठ पर्व सेवा समिति मंडल की ओर से गांधी नगर स्थित सूर्य मंदिर का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार रात को मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर रेणु बाला गुप्ता ने शिरकत की। साथ में विधायक जगमोहन आनंद के पुत्र सम्राट आनंद, पार्षद पप्पू लाठर, रोहताश लाठर, पार्षद संजीव मेहता व पार्षद सुधीर यादव विशेष रूप से पहुंचे। शनिवार सुबह हवन यज्ञ व नवग्रह पूजन किया गया और फिर ध्वजा रोहण की रस्म अदा की गई। दोपहर को भंडारा लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि भगवान सूर्य देव की कृपा सब पर बनी रहे। धर्म के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति का जीवन सार्थक हो जाता है। हमेशा ईश्वर को याद रखते हुए कर्म करें। करनाल की नगरी धर्म की नगरी है और यह गर्व की बात है कि धार्मिक कार्यक्रमों में लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। सभी अतिथियों ने सूर्य देव से कामना की वह सबके जीवन में प्रकाश और उर्जा बनाए रखें। सूर्य मंदिर के प्रधान सुरेश यादव ने बताया कि मंदिर की स्थापना मई 2002 में की गई थी। लोगों में भगवान सूर्य देव के प्रति गहरी आस्था है। हर रविवार को मंदिर में सर्व मनोकामना सिद्धी हवन यज्ञ किया जाता है। मंडल की ओर से अतिथिगणों को स्मृति चिह्न के रूप में भगवान सूर्य की तस्वीर भेंट की गई। इस अवसर पर अर्जुन पंडित, उमेश चौहान, रोहित कुमार, राम दयाल यादव, राम सागर यादव, शत्रोघन यादव, मुंशी राय, सिकंदर मेहतो, नागेंद्र मेहतो, नंद किशोर गुप्ता, अशोक कुमार, भूषण यादव, अरविंद यादव, दिलीप कुमार, दिवाकर, घणश्याम, रोहित ठेकेदार, राजेश्वर, संजीव कुमार, उमा शंकर, शंकर साह, राम सकल राय, राम सोगारथ, संजय कुमार, चंदन कुमार, हेमंत कुमार, गिरीश कुमार, वशिष्ठ पंडित, रवि कुमार, सुमित कुमार, अनिल कुमार, रविंद्र यादव व लड्डू यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *