#Social

करनाल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नियुक्त किए आरओ, एआरओ

करनाल, अभी अभी। करनाल बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए आरओ व एआरओ नियुक्त कर दिए गए हैं। चुनाव 11 सितंबर को होगा। बुधवार को जनरल हाउस की मीटिंग में एक आरओ व आठ एआरओ नियुक्त किए गए। प्रवक्ता ने बताया कि सुरजीत सिंह नरवाल को आरओ बनाया गया है। मोहिंद्र सलूजा, आनंद चौहान, परमजीत सिंह वड़ैच, नवीन शर्मा, मान सिंह राणा, अनीता सिंह, कर्मबीर कश्यप और बलराम मढाण एआरओ नियुक्त किए गए हैं। सभी वकीलों से अपील की गई हर बार की तरह इस बार भी चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने में सहयोग करें। आरओ सुरजीत सिंह ने बताया कि चुनाव का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *