#Social

फर्टिलाइजर पेस्टीसाईजड एवं सीड ट्रेडर एसोसिएशन के प्रधान बने रामकुमार गुप्ता

करनाल, अभी अभी। जिला करनाल फर्टिलाइजर पेस्टीसाईजड एवं सीड ट्रेडर एसोसिएशन की आम सभा की मीटिंग करनाल क्लब में हुई। बैठक में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से राम कुमार गुप्ता को लगातार तीसरी बार जिला प्रधान पद की जिम्मेवारी सांैपी गई। सदस्यों की ओर फूल मालाएं डालकर उनका स्वागत किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन का अधिकार सौंपा गया। एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान, अन्य पदाधिकारी और सदस्य बैठक में मौजूद रहे। राम कुमार गुप्ता ने कहा कि जो जिम्मेदारी फिर से मुझे सौंपी गई है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। संगठन को और अधिक मजबूती की तरफ ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर प्रधान रामकुमार गुप्ता ने बीते वर्ष के दौरान एसोसिएशन द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी विस्तार से सबके समक्ष रखी। आय व्यय का ब्यौरा सदन के समक्ष रखा गया। पूर्व प्रधान राधेश्याम राणा ने एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर राम कुमार गुप्ता ने कहा कि मार्च 2025 में जो काला बीज कानून अध्यादेश हरियाणा सरकार द्वारा पारित करवाया जाना था, एसोसिएशन के प्रयासों से वह निलंबित करवा दिया गया। इस कानून के तहत गलत या घटिया बीज बेचने पर तीन साल की सजा और पांच लाख रुपए तक जुर्माने का प्रावधान था। उन्होंने कहा कि जब दुकानदार डिब्बा बंद बीज या दवाई बेचता है तो इसकी गुणवत्ता की जानकारी उसे नहीं होती। अगर सैंपल गलत मिलता है तो इसकी जिम्मेवारी कंपनी की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि थोक विक्रेता या कंपनी द्वारा खाद के साथ दूसरे अवांछीत उत्पाद जबरन टैग किए जाते हैं, इस पर रोक लगनी चाहिए। दुकानदार किसानों का नुकसान नहीं चाहते। मीटिंग में उपप्रधान देवेंद्र चौहान ने एसोसिएशन के सदस्य बढ़ाने का सुझाव दिया। निसिंग प्रधान विनोद गोयल ने कहा कि संगठन ही हमारी ताकत है। बैठक में खाद थोक विक्रेता रमेश ग्रोवर, देवेंद्र चौहान, राधेश्याम राणा, विनोद गोयल, रामकुमार गुप्ता, विकास बंसल, आशीष गुप्ता, संदीप कांबोज, पवन अग्रवाल, कपिल गुप्ता, संदीप राणा, पवित्र सिंह, गोपीचंद, सुमित सैनी, योगेश गोयल, संजीव सैनी, कृष्ण शर्मा, सुशील गुप्ता, मलखान सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *