#Political

पंजाब-यूपी में सरकार बनाएगी कांग्रेस : राव नरेंद्र

करनाल, अभी अभी। कांग्रेस के वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल अभियान के तहत उचाना गांव में सभा का आयोजन किया गया। करनाल कांगे्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष तरूण चौहान कार्यक्रम के संयोजक रहे। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान पराग गाबा ने की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि संविधान रक्षा मार्च का उद्देश्य संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को पंचकूला में आयोजित होने वाले इस मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह के साथ भाग लेंगे और संविधान की रक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का गठबंधन किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि जनता से है। कांग्रेस हमेशा जनता के हितों, लोकतांत्रिक अधिकारों और सामाजिक एकता के लिए आवाज उठाती रही है। पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है और समाज में भाईचारे, समानता व आपसी सद्भाव को मजबूत करने के लिए काम करती है। राव नरेंद्र सिंह ने पंजाब की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पंजाब की जनता ने मन बना लिया है और आने वाले समय में वहां कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग भाजपा को वोट नहीं देंगे और कांग्रेस के पक्ष में जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन प्रदेश में सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं। प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेशों में वोट चोरी करके सरकार बनाई है। जनता भाजपा की सरकार नहीं बनाना चाहती थी, लेकिन इस पार्टी ने वोट चोरी की साजिश रचते हुए सत्ता हथियाने का काम किया। देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी की पोल खोली। अब कांग्रेस पूरे देश में वोट बचाओ देश बचाओ चौपाल अभियान चला रही है। जिला उपाध्यक्ष तरूण चौहान ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंद्र लाठर भुप्पी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संविधान रक्षा मार्च में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष पराग गाबा, शमशेर गोगी, भीमसेन मेहता, बख्शीश सिंह विर्क, राकेश कांबोज, दिव्यांशु बुद्धिाजा, भूपिंद्र लाठर भुप्पी व बलराम रावल और सभी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *