#Sports

एनएस क्रिकेट अकादमी ने जीती स्टार प्रीमियर क्रिकेट लीग

करनाल, अभी अभी। स्टार प्रीमियर क्रिकेट लीग अंडर-14 का आयोजन स्टार स्पोटर्स क्लब नेवल के मैदान में किया गया। टूर्नामेंट में सात टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच एनएस क्रिकेट अकादमी (खालसा कालेज) और क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल के बीच खेला गया। एनएस क्रिकेट अकादमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर 125 रन बनाए। अहम ने 36 और कीर्त शर्मा ने नाबाद 33 रनों की पारी खेली। क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल की ओर से समीर शिरा सबसे किफायती गेंदबाज रहे और उन्होंने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रिकेट अकादमी ऑफ नरवाल की पूरी टीम 97 रन ही बना सकी। एनएस क्रिकेट अकादमी के कप्तान निया राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। उन्होंने तीन बल्लेबाजों को लगातार आउट कर हैट्रिक बनाई। मैन ऑफ द मैच निया राणा को चुना गया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज मीत मिड्ढा रहे। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ग्रविश कांबोज को घोषित किया गया। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कीर्त शर्मा बने। विजेता टीम को ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया गया। एनएस क्रिकेट अकादमी (खालसा कालेज) की जीत पर टीम प्रबंधन ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर कुलदीप, संदीप शर्मा, राजेश वशिष्ठ, हरप्रीत व कोच सचिन मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *