बेडमिंटन टूर्नामेंट : अवनी, जसकिरत और अयांश ने जीते मैच

करनाल, अभी अभी। बी-24 बैडमिंटन अकादमी निर्मल विहार में आयोजित दो दिवसीय ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हरियाणा सरकार में सूचना अधिकार के चेयरमैन एडवोकेट संजय मदान ने रिबन काटकर किया। उन्होंने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से अनुशासन और आत्मविश्वास आता है। उन्होंने अकादमी द्वारा बच्चों को राष्ट्रीय स्तर का मंच देने की सराहना की। इस अवसर पर अकादमी के संचालक विजेंद्र सिंह व रविंद्र भाटिया, कोच गुरप्रीत, कोच शालू, कोच छवि, कोच तान्या और कोच शुभम सहित लगभग 200 खिलाड़ी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। टूर्नामेंट में अंडर- 9,11, 13, 15, 17,19 आयु वर्ग के लडक़े और लड़कियों के मुकाबले खेले जा रहे हैं। अकादमी के संचालक विजेंद्र सिंह व रविंद्र भाटिया ने बताया कि मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे। गल्र्स सिंगल्स अंडर 9 आयु वर्ग के पहले राउंड में याकाशी ने आश्वी मलिक को और यामिनी ने वान्या को हराया । गल्र्स अंडर 11 जसकिरत ने आशना को, प्रियल ने सरिष्टि को हराया । गल्र्स अंडर 13 में अवनी कुकरेजा ने शेयरन को और जसकिरात ने अहाना को हराया। बॉयज सिंगल्स में अंडर 09 अर्श ने रेयांश को, धैर्यवर्त ने केसव गुप्ता को हराया और हेयान ने आरव को हराया। बॉयज़ सिंगल्स अंडर 11 में अयांश गुप्ता ने एडेन को और निमित ने शास्रिक को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई । बॉयज सिंगल्स अंडर 13 वर्ग में सारांश ने आरव चौहान को और पुस्कर खन्ना ने लुव्य को हराकर दूसरे राउंड में जगह बनाई। बी 24 टूर्नामेंट के सफल आयोजन एकेडमी की टीम ने बकुभी निभाया। कोच गुरप्रीत , शालू , तान्या, शुभम और छवि ने खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन किया। रविवार को सेमी फाइनल और फाइनल मुक़ाबले खेले जाएंगे और उसके बाद समापन समारोह में खिलाडिय़ों को कैश प्राइज और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा।





































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































