करनाल बार एसोसिएशन चुनाव : 6 पदों के लिए 18 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

करनाल , अभी अभी। जिला बार एसोसिएशन करनाल का चुनाव 11 सितंबर को होगा। इसके लिए सुबह नौ बजे से शाम 4.30 तक वोट डाले जाएंगे। गुरुवार को आरओ सुरजीत सिंह नरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छह पदों के लिए 18 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इनमें प्रधान पद के लिए जंगशेर सिंह राणा, कनवदीप और विनोद कुमार शर्मा ने नामांकन पत्र भरा है। उपप्रधान पद के लिए अरूण गोरसी, भगत राम, नरेश कुमार रंगा व संजय चौधरी ने नामांकन भरे हैं। इसके अलावा उपप्रधान (महिला) के लिए कविता दत्त, प्रीति राणा व सुमन कश्यप ने नॉमीनेशन किया है। उन्होंने बताया कि सचिव पद के लिए चंद्रप्रकाश, साहिल डावर व विनीत कुमार ने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहित अरोड़ा, रवि वासुदेव व रोहित पसरीचा ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। संयुक्त सचिव (महिला) के लिए पूजा रानी और वंदना जैन ने नामांकन पत्र भरे हैं। आरओ सुरजीत सिंह नरवाल ने बताया कि गुरुवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी नामांकन नियमानुसार भरे हुए मिले। 28 अगस्त को नामांकन वापस लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को वोटिंग के बाद तुरंत काउंटिंग शुरू कर दी जाएगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।






















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































