#Political

जाट महासभा करनाल की चुनाव तारीखों की घोषणा! जाने कब होगा मतदान

करनाल, अभी अभी। जाट महासभा करनाल के चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। पहले कॉलिजियम का चुनाव होगा और इसके बाद महासभा की कार्यकारिणी चुनी जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी आदित्य प्रताप डबास ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया तीन और चार अक्तूबर को होगी। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। पांच अक्तूबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। छह और सात अक्तूबर को नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव के उम्मीदवारों की सूची आठ अक्तूबर को दोपहर दो बजे जारी की जाएगी। इसी दिन चुनाव चिह्न आबंटित होंगे। इसके बाद 11 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक मतदान होगा। इसके तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। आरओ ने बताया कि जाट महासभा करनाल की कार्यकारिणी का चुनाव 29 नवंबर को होगा। इसके लिए नॉमीनेशन प्रक्रिया की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी। जाट महासभा के महासचिवचरण सिंह मलिक ने बताया कि वोटर लिस्ट जाट महासभा के कार्यालय से नियमानुसार प्राप्त की जा सकती है। वोटर लिस्ट जाट महासभा सेक्टर 12 पार्ट 2 के नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *