#Tech news

गर्मी से फिलहाल राहत, 1 और 2 जून को बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी

WEATHER NEWS : दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और आंधी ने गर्मी से राहत दी है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक एनसीआर के लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। आईएमडी की ताजा मौसम भविष्यवाणी के अनुसार 1 और 2 जून को क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी पर रोक रहेगी और पूरे सप्ताह पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना नहीं है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

दोपहर और शाम के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश, गरज-चमक तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। 2 जून को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी दोपहर और शाम के समय हल्की बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 3 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी, हालांकि किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। 4 जून को भी मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन कोई विशेष चेतावनी नहीं है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *