#Social

कुंजपुरा रोड एसोसिएशन की कार्यकारिणी गठित, रॉबिन प्रधान, सुनील मदान को महासचिव की जिम्मेवारी

करनाल, अभी अभी। कुंजपुरा रोड एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में बप्पन चौधरी को चेयरमैन, रॉबिन परुथी को प्रधान, सुनील मदान को महासचिव, सौरभ माटा को कैशियर तथा चिराग डेम, सुमित भूटानी और शिव नारायण को उपप्रधान बनाया गया। इसके अतिरिक्त अमित कुमार को मीडिया कोऑर्डिनेटर, रोशनलाल कपूर को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के साथ कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई, जिनमें विभिन्न प्रतिष्ठानों से जुड़े व्यापारियों को शामिल किया गया। इस अवसर पर पंशुल गिरधर, बलराज भारती, भूपिंदर भाटिया, नरेश मदान, नवनीत सिंह, गोल्डी खुराना, दिनेश गुलाटी, निशांत शर्मा, दविंदर कुमार, सतीश भाटिया, मयंक गुप्ता, सुनील गुप्ता व सरन पाल मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *